गढ़शंकर (हरि कृष्ण गंगड़):- राजू ब्रदर वेलफेयर सोसाइटी यूके एंड पंजाब की ओर से आज गांव बकापुर के एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। उक्त व्यक्ति के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था। डॉ. लखविंदर बिलड़ो और रॉकी मौला जी ने बताया कि अब तक सोसाइटी की ओर से हजारों जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल प्रदान की जा चुकी हैं।

हैप्पी साधोवाल जी ने कहा कि यूके में रह रहे डॉ. अमरजीत राजू हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करते हैं। गांव ऐमा मुगलां के सरपंच राजिंदर कुमार ने सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है।