चंडीगढ़, 28 अक्टूबर:- हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव, आईएएस अधिकारी राहुल हुड्डा की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। उन्हें दिल्ली स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं।