होशियारपुर:- फाईटर स्पोट्स जोन, कादूपूर ,करतारपुर रोड़ कपूरथला के कराटे खिलाड़ियों ने कोच सुखदीप सिंह बाजवा के नेतृत्व में देहरादून ( उतराखण्ड) में कराटे ट्रेनिंग सैमीनार में भाग लिया। इस कराटे ट्रेनिंग सैमीनार में खिलाड़ी पूर्वी भाटिआ, राबीआ,अली अहमद, रेहान वालिया, सिमरजीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरिंदर भोगल ने  इटली से आए ग्रेड मास्टर हंशी पिएत्रो ज़ौपा से नई-नई तकनीकों की ट्रेनिंग ली और अच्छा प्रदर्शन किया।
 ग्रेड मास्टर पिएत्रो जौपा, मास्टर अरविंद कुमार कोटनाला और युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने ट्रेनिंग सेमीनार में भाग लेने वाले खिलाड़ियों प्रमाण पत्र और सम्मनित चिन्ह भेंट किए और शुभकामनाएं दी। 
मास्टर अरविंद कुमार कोटनाला ने कहा कि वर्तमान समय में सभी माता-पिता को खेलो को लेकर अपनी सोच बदलनी चाहिए और अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें किसी न किसी खेल के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाइटर स्पोट्स जोन की बेहतरीन खिलाड़ी पूर्वी जो कि चार साल की उम्र अपने माता पिता के साथ इस सेमीनार में ग्रेड़ मास्टर पिएत्रो ज़ौपा से ट्रेनिंग लेने के लिए पहुँची। 
उन्होंने कहा कि पूर्वी के माता पिता के लिए गर्व की बात हैं।  उन्होंने बताया कि फाइटर स्पोट्स के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जाए गए और अपने देश का नाम रोशन करें गए। इस मौके पर राजीव वालिया ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि फाइटर स्पोट्स के खिलाड़ियों  ने ग्रेड मास्टर से ट्रेनिंग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।