पटियाला, 6 जनवरी- पंजाबी यूनिवर्सिटी की तीरंदाज परनीत कौर ने देहरादून में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। खेल विभाग की डायरेक्टर प्रो. अजीता ने खुशी जताते हुए बताया कि परनीत कौर ने तीरंदाजी कंपाउंड में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत इवेंट में रजत पदक और मिक्स इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
उन्होंने कहा कि यह भी खुशी की बात है कि परनीत कौर ने 150/150 के परफेक्ट स्कोर के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। डीन अकादमिक मामले प्रो. नरिंदर कौर मुल्तानी और रजिस्ट्रार प्रो. संजीव पुरी ने परनीत कौर और उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा को विशेष तौर पर बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि मानसा जिले से संबंध रखने वाली परनीत कौर तीरंदाजी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नाम कमा रही हैं। इससे पहले भी वह पंजाबी यूनिवर्सिटी को कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दिला चुकी हैं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं।
पंजाबी यूनिवर्सिटी की तीरंदाज परनीत कौर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए जीते तीन पदक
