हिसार:- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हांसी ने हांसी विधायक विनोद भयाना की अध्यक्षता में हरियाणा के शिक्षा मंत्री के चंडीगढ़ आवास पर ज्ञापन सौंपा। प्रेस को जारी बयान में एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र अत्री ढंढेरी ने बताया कि एसोसिएशन ने प्रदेश भर के स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को हांसी विधायक विनोद भयाना के समक्ष रखा।
इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक हांसी ने शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा से बात की और एसोसिएशन ने अपना ज्ञापन तैयार किया। जिसमें बताया गया कि प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों का पोर्टल बंद है।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हांसी के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा पोर्टल खोला गया। रविन्द्र अत्री ने बताया कि प्रदेश भर के स्कूल एसएलसी तो जारी कर सकते हैं, लेकिन पोर्टल पर नए विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दे सकते और सत्र 2025-26 के तीन महीने पूरे होने वाले हैं।
दूसरी मांग यह थी कि सभी पोर्टल एक साथ खोले जाएं ताकि प्रदेश के सभी स्कूल जो छोटी-मोटी तकनीकी त्रुटियां रह गई हैं, उन्हें सही कर सकें और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उपप्रधान दिनेश कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा आरटीई के लिए बजट जारी किया गया था। लेकिन कई स्कूलों का पैसा दूसरे ब्लॉकों में चला गया। उन्हें दोबारा जारी किया जाना चाहिए।
मांगों को सुनने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी पोर्टल खोलने का सुझाव अच्छा है और वे जल्द से जल्द सभी पोर्टल खोलने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करेंगे और जो स्कूल विभिन्न सरकारी योजनाओं को स्कूल में लागू कर रहे हैं, उनके पोर्टल भी पूरी तरह से खोले जाएंगे।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हांसी ने विधायक विनोद भयाना की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
