टाहलीवाल/ऊना, 24 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- गुरुद्वारा गिड़गिड़ा साहिब टाहलीवाल में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार सजाया गया।

इस अवसर पर बाबा कुलविंदर सिंह ने गुरबाणी का गुणगान कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। गुरबाणी कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और कीर्तन का श्रवण किया।

समागम के दौरान संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रकाश पर्व के अवसर पर पहुंची समस्त संगत का आभार व्यक्त किया।

सुरेश सिंह, इंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, गौरव राणा सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।