नवांशहर, 24 नवंबर (देश राज बाली):- रेड क्रॉस नशा मुक्ति, एकीकृत एवं पुनर्वास केंद्र, धर्मशाला, भुच्चरां मोहल्ला, रेलवे रोड, नवांशहर में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मास्टर हरिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने संस्थान में दाखिल युवा मरीजों के साथ श्री गुरु नानक देव जी की राय भोए की तलवंडी, श्री ननकाना साहिब, पाकिस्तान से लेकर श्री करतारपुर साहिब, पाकिस्तान तक की यात्रा का संक्षिप्त परिचय साझा किया।

हरिंदर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्म, पांधे से शिक्षा प्राप्त करने, पिता कल्याण दास के कहने पर सच्चा सौदा करने और सुल्तानपुर लोधी में बिताए समय के दौरान घटित घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने गुरु नानक देव जी द्वारा चारों दिशाओं में की गई चार उदासियों के बारे में भी विस्तार से बताया। अपने विचारों का सार प्रस्तुत करते हुए हरिंदर सिंह ने कहा कि बाबा नानक ने अपने जीवन का अंतिम समय श्री करतारपुर साहिब में खेती करके बिताया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशों और पतितपने से दूर रहकर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह ने हरिंदर सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और युवाओं को उनके द्वारा बताए गए विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में संस्थान में दाखिल युवा मरीजों की चढ़दी कला के लिए अरदास की गई और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह, कुलवंत सिंह, दिनेश कुमार, सरबजीत सिंह, राकेश कुमार, कमला रानी, प्रवीण कुमारी, कोमलप्रीत कौर, युवा मरीज और उनके परिजन उपस्थित थे।