नवांशहर/काठगढ़, 24 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- गुरुद्वारा सिंह सभा काठगढ़ में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के भोग के उपरांत रागी जत्थे भाई हरजिंदर सिंह मोजोवाल मजारे वालियां ने संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संगत के सहयोग से चाय, पकौड़े, मिठाइयां और गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा काठगढ़ के प्रधान डॉ. बलदेव सिंह पनेसर ने संगत का धन्यवाद किया और संगत को बधाई दी।

इस अवसर पर शुभाष आनंद, राज कुमार आनंद, बाबा लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह बाजवा नंबरदार, पत्रकार सतीश शर्मा काठगढ़, शोवन शर्मा काठगढ़, डॉ. विक्की पनेसर, केहर सिंह बाजवा, बाबा सतनाम सिंह, रवि कुमार काठगढ़, सतीश शर्मा, जतिंदर पाल सिंह कलेर, हरसिमरन जोत सिंह कलेर, राघव भारद्वाज, रवि काठगढ़, सेवादार साईं काले शाह जी, परमिंदर सिंह सहोता, दीदार सिंह मोहनमाजरा आदि सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।