हरोली/ऊना, 15 जून (राजवीर चोपड़ा):- हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बट्ट खुर्द में सोमवार को प्रजापति परिवार की ओर से संयुक्त भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कमल देव ने बताया कि प्रजापति परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष आयोजित किया गया यह 5वां भंडारा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
 भंडारे के दौरान टाहलीवाल के पार्षद अजय सहगल सहित सूरज, कुलदीप, रवि कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण, चमन लाल, संजय कुमार, टोनी, तानिष और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे तथा आयोजन की सराहना की।