हिसार:–पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हांसी पुलिस द्वारा गांव मसूदपुर में फुटबॉल व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।
हांसी पुलिस नशा मुक्ति टीम के प्रभारी उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गांव राखीगढ़ी, मसूदपुर, ब्याना खेड़ा और सिसाय बोलान की टीमों ने भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में गांव मसूदपुर और महजत की बालिकाओं की टीमों ने भाग लिया।
फुटबॉल का फाइनल मुकाबला गांव मसूदपुर और राखीगढ़ी की केयान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब टीमों के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में मसूदपुर की टीम ने 4-3 से विजयी रहकर खिताब अपने नाम किया।
विशेष आकर्षण – विदेशी खिलाड़ी:
प्रतियोगिता में गांव राखीगढ़ी की टीम केयान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब से कैमरून देश के तीन विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खो-खो प्रतियोगिता में गांव महजत और मसूदपुर की बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें मसूदपुर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नाबालिगों को वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। नशा बेचने वालों के खिलाफ सूचना देने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया।
अंत में सभी युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को हांसी पुलिस द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस ने गांव मसूदपुर में करवाई फुटबॉल व खो-खो प्रतियोगिता
