होशियारपुर- हाल ही में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2024-25 का आयोजन किया गया। इन खेलों में गुरुद्वारा संत अजीत सिंह जी अलावालाइसा आलमपुर के बाबा हीरा सिंह जी खालसा जी के आशीर्वाद से पंजाब की टीम की ओर से साहिबजादा शहीद बाबा जोरावर सिंह जी शहीद साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी गतका क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और महासचिव बलराज सिंह ने बताया कि 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2024-25 में अंडर 17 में सुजल, अंडर 17 में बलराज सिंह और राष्ट्रीय ओपन अंडर 14 में जगजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना, अपने माता-पिता, गांव, क्लब, जिले और पंजाब का नाम रोशन किया।
उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ गतका कोच गुरप्रीत सिंह की ट्रेनिंग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कोच अमनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुरनूर सिंह, बलविंदर सिंह, गतका प्रमोटर सचनाम सिंह का विशेष सहयोग रहा है।
साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी शहीद साहिबजादा बाबा फहित सिंह जी गतका क्लब के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में 3 स्वर्ण पदक जीते
