होशियारपुर- फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 के सफल समापन के बाद आज सचदेवा स्टॉक्स के मुख्य कार्यालय में इसे सफल बनाने वाले स्वयंसेवकों के साथ-साथ उन साइकिल चालकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार 100 किमी साइकिल चलाई। फिट बाइकर क्लब द्वारा अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान 58 साइकिलिस्टों को सम्मानित किया गया|
जिन्होंने पहली बार 100 किलोमीटर साइकिल चलाई। इस दौरान साइकिलिस्टों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान साइक्लोथॉन को सफल बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए बाल-बाल सेवा सोसायटी और अन्य वालंटियरों को भी सम्मानित किया गया|
जिन्होंने इस आयोजन की सफलता में अपना योगदान दिया। इस दौरान परमजीत सचदेवा व क्लब सदस्यों ने साइकिलिस्ट दलवीर सिंह रहसी को भी सम्मानित किया, जिन्होंने एक साल में 10 हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाकर पूरी दुनिया में पंजाब व होशियारपुर का गौरव बढ़ाया है।
इस दौरान परमजीत सचदेवा ने कहा कि साइक्लोथॉन का यह सफर भविष्य में भी जारी रहेगा और आने वाले समय में दुनिया होशियारपुर को साइकिलिस्टों की धरती के रूप में जानेगी। उन्होंने कहा कि समस्त जिला निवासियों व पुलिस-सिविल प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।
इस अवसर पर उत्तम सिंह साबी, मुनीर नाजर, संजीव सोहल, उकनार सिंह चब्बेवाल, अमरिंदर सैनी, गुरविंदर सिंह, तरलोचन सिंह, गुरमेल सिंह, उकनार सिंह, रोहित बस्सी, सौरव शर्मा, दौलत सिंह, सागर सैनी आदि भी मौजूद थे।
साइक्लोथॉन सीजन-7 में पहली बार 100 किमी साइकिल चलाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
