हरियाणा/हिसार:- बजाज गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरवाला के मेधावी छात्र परितोष कुमार महता ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस परीक्षा में 99.957 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
परितोष की सफलता उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण और सही दिशा में किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परितोष शुरू से ही एक प्रतिभाशाली और मेहनती छात्र रहे हैं। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण और सकारात्मक सोच उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग बनाती है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने परितोष कुमार महता को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परितोष भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।