एसएएस नगर, 15 दिसंबर - गुरुद्वारा समन्वय समिति साहिबजादा अजीत सिंह नगर द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुदारा श्री कलगीधर सिंह सभा फेज-4 से शुरू होकर बोगनविलिया गार्डन फेज-4 से मार्केट (बरार कैटरिंग) फेज-5 से मिलेनियम स्कूल फेज-5, कनाल कोठी के सामने से चीमा हॉस्पिटल, 3-5 लाइटें, गुरुद्वारा सच्चा धन 3बी-1, फेज-7 मार्केट के रोशन चौक से होते हुए गुरुद्वारा अंब साहिब और गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, फेज-9 पर समाप्त हुआ।
नगर कीर्तन के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लंगर लगाए। नगर कीर्तन के आगे-आगे बज रहे बैंड नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे और गतका पार्टियाँ अपना जौहर दिखा रही थीं। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
