संतोषगढ़/ऊना, 10 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 05.10.26 को शाम के समय संतोषगढ़ में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उसकी माता जी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

शिकायत प्राप्त होने पर जिला पुलिस ऊना ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए तथा आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी संजय कुमार उर्फ बबलू, पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव अहमदगढ़, डाकघर घिंगहाना, तहसील केहराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) को दिनांक 10.10.2026 को अहमदगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।