करनाल,17 मार्च- भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 के उपलक्ष्य में विशेष अपील करनाल, भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा की ओर से समस्त सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
शाखा अध्यक्ष अनिल मदान जी व सचिव श्रीमती सोनिया मेहता ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति, भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि— मां की आराधना का ये पावन त्यौहार है, हर दिल में बसती अब खुशियों की बहार है। मां दुर्गा की कृपा से जीवन हो उज्ज्वल सदा, हर घर में गूंजे अब जय माता दी का जयकार है। शाखा अध्यक्ष अनिल मदान , कोषाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा व महिला सहभागिता साक्षी सलूजा द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ वंदनवार अवश्य लगाएं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा एवं धार्मिक वातावरण का संचार हो।
पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा करनाल ने दी सभी जिलावासियों को हार्दिक शुभ कामनाएं
