हरोली/ऊना, 21 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- हरोली के तहत पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। 21 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस एनएसएस विशेष शिविर में विद्यालय के 27 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेह लता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल जीत, एसएमसी प्रेसिडेंट पूनम शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट बंदना शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार व गुरप्रीत कौर सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह लता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नशे के दुष्प्रभावों, समाज सेवा और एनएसएस के महत्त्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने तथा स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य तथा 27 स्वयंसेवी—रिद्धिमा शर्मा, टीना देवी, साक्षी, ईशान पटियाल, सक्षम सदल, दीपिका, ललिता, अंश धीमान, नितिश धीमान, विशाल ठाकुर, अंकिता, निवेदिता, वंशिका, मनप्रीत कौर, अर्शप्रीत कौर, मीनाक्षी, पायल, छवि चौधरी, सिमरन कौर, जस्मीन कौर, नवजोत, गुरशिदर सिंह, मानव चौधरी, हर्षित चौधरी, शुभ राणा, सेजल ठाकुर और कशिश भी उपस्थित रहे।
