पीएम डिग्री मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर आपराधिक मानहानि कार्यवाही पर रोक लगाने के उनके अनुरोध को खारिज करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।