चंडीगढ़:- निसान मोटर इंडिया ने आज जून, 2026 के बिक्री आंकड़े जारी किए। जून में सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में कुल 3,006 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान निर्यात का आंकड़ा 5,340 यूनिट्स का रहा। कुल बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,346 यूनिट्स की रही। यह लगातार चौथा महीना है, जब निसान ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की है। यह भारतीय बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, लगातार चार महीनों में घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और हमारी मार्केट स्ट्रेटजी की सतत प्रगति को दर्शाने वाली है। यह प्रगति हमारे पार्टनर्स, डीलर्स और ऑन-ग्राउंड टीमों के लगातार समर्थन से संभव हुई है, जो पूरे भारत में निसान की मौजूदगी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
निसान मोटर इंडिया इस समय 9 जुलाई, 2026 को निसान टेक्टॉन के वर्ल्ड प्रीमियर की तैयारी कर रही है। यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने और विकास को लेकर दीर्घकालिक रणनीति को मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
निसान 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जून में घरेलू बिक्री में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की
