चंडीगढ़:- इस त्योहारी सीजन में निसान मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों को खुशी का एक और मौका दिया है। कंपनी ने मैग्नाइट और ग्रेवाइट के चुनिंदा वैरिएंट्स पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगवाने का विकल्प दिया है। इस सीमित अवधि के ऑफर से परिवारों के लिए सीएनजी का विकल्प अपनाना और भी ज्यादा सुगम बन सकेगा।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मैग्नाइट के चुनिंदा वैरिएंट्स के लिए 74,999 रुपये मूल्य वाली सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट और ग्रेवाइट के लिए 85,999 रुपये मूल्य वाली सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगवाने का अवसर मिलेगा। सरकार द्वारा प्रमाणित इन रेट्रोफिटमेंट किट्स के साथ स्टैंडर्ड प्रोडक्ट वारंटी के अलावा 3 साल/1,00,000 किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी भी मिलेगी।
निसान ग्रेवाइट में स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सॉल्यूशन (2X25 लीटर) दिया गया है, जो इस सेगमेंट में अपनी तरह का अनूठा फीचर है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 7-सीटर होने की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहे और गाड़ी रोजाना के इस्तेमाल के लिए भी सुविधाजनक रहे। यह ऑफर निसान मैग्नाइट के चुनिंदा नॉन-टर्बो वैरिएंट्स और निसान ग्रेवाइट के टेक्ना वैरिएंट पर 16 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध है।
