होशियारपुर- नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने आज नगर निगम के मीटिंग हॉल में लोहड़ी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, ज्वाइंट कमिश्नर संदीप तिवारी, एमटीपी लखबीर सिंह, एक्सईएन कुलदीप सिंह व हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसके अलावा संघ के संरक्षक संजीव अरोड़ा, चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी व अध्यक्ष नछत्तर लाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने अतिथियों व संघ के सदस्यों का स्वागत किया तथा लोहड़ी के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता व स्वच्छता अभियान में संघ पूर्ण सहयोग देगा तथा उन्होंने मेयर व अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि निगम को जहां भी संघ की आवश्यकता होगी, वहां सभी सदस्य सर्वसम्मति से सहयोग करेंगे। इसके अलावा उन्होंने लड़कों के साथ-साथ लड़कियों के लिए भी लोहड़ी मनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी ने भी लड़कियों को लोहड़ी की बधाई दी तथा संघ के कार्यों व मांगों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष नछत्तर लाल ने लड़कियों के लिए लोहड़ी पर गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार ने यूनियन सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब भी कई तकनीकी काम अटकते हैं तो अनुभव काम आता है और सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारी रीढ़ हैं और जहां भी निगम को जरूरत महसूस होगी, उनकी सेवाएं ली जाएंगी।
उन्होंने लड़कियों के लिए लोहड़ी मनाने और उन्हें पूरे अधिकार देने पर भी जोर दिया। इस दौरान यूनियन की ओर से आए मेहमानों को गुलाब के फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, केवल लाल हीर, हरमेश कुमार, सीता राम, नरेश कुमार, मदन लाल, विजय, दशरथ लाल, सुरजीत लाल, सुरजीत बहल, अश्वनी कुमार, लाल सिंह, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह और सुशील कुमार मौजूद थे।
नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने निगम में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्यौहार
