मोहाली, 06 सितंबर, 2026: पटियाला सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने रविवार को मात-पिता गोधाम महातीर्थ, खल्लौर गांव मोहाली में आयोजित 'सेवा सम्मान समारोह' के दौरान क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को 'सेवा सम्मान' पुरस्कार प्रदान किए। इन हस्तियों को समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, मानवीय कार्यों और जन कल्याण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजपुरा की विधायक नीना मित्तल भी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित थीं।
समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज सेवी एकत्र हुए। गोधाम की पहलों की प्रशंसा करते हुए डॉ. धर्मवीर गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि माता-पिता का आदर करना और गायों की सेवा करना हमारी संस्कृति और नैतिक आधार की रीढ़ है। नीना मित्तल ने कहा कि इस क्षेत्र में माता-पिता को समर्पित दुनिया का पहला मंदिर स्थापित होना न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने संस्थापक गौचर दास ज्ञान की सराहना की।
इस अवसर पर कोहली अस्पताल ब्लड सेंटर, आनंदपुर साहिब की एक टीम ने रक्तदान शिविर के साथ-साथ एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया।