हरियाणा/हिसार:- लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को बरवाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में बैसाखी के पावन उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
मंत्री रणबीर गंगवा ने संगत को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। बैसाखी न केवल किसानों की खुशहाली का प्रतीक है, बल्कि यह हमें एकता, सेवा और समर्पण की भावना का भी संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा ने समाज को सच्चाई, समानता और मानव सेवा का मार्ग दिखाया है, जिसे अपनाकर हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास, किसानों की उन्नति और समाज में भाईचारा बनाए रखने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया। संगत ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरबाणी का श्रवण किया और लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।