करनाल 26 सितंबर:- भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा के सदस्यों ने 23 सितंबर (नवरात्रि के दूसरे दिन) सेवा समिति आश्रम, अर्जुन गेट में आयोजित माता रानी के जागरण में सामूहिक रूप से भाग लिया। सभी शाखा सदस्यों ने भक्ति भाव से माता रानी के भजनों का आनंद लिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर धार्मिक वातावरण को और अधिक मधुर बना दिया।
शाखा अध्यक्ष अनिल मदान एवं सचिव सोनिया मेहता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद के सदस्य समाज सेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते रहते हैं। इस अवसर पर शाखा के कई पदाधिकारी एवं लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे।
