पटियाला:- ऑल इंडिया पिंगला आश्रम में 11 बेसहारा लड़कियों के विवाह दिनांक 31-05-2026 को किए जा रहे हैं। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंच रहे हैं। यह सारा कार्यक्रम पंजाब के पूर्व मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा की सरपरस्ती (संरक्षण) में हो रहा है। सभी इन लड़कियों को आशीर्वाद देंगे। 
इस अवसर पर सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके उपरांत लड़कियों के विवाह कार्य (कसमें-रस्में) संपन्न किए जाएंगे। आप सभी लोगों से प्रार्थना की जाती है कि भारी संख्या में पहुंचने की कृपा करें।