रतिया  23 नवंबर:- शहीद उधम सिंह कालेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बरोटा में शहीद देविंदर सिंह के 24 वें शहादत दिवस को समर्पित चेतना समागम का आयोजन निदेशक डॉ गुरमीत कौर नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्टॉफ व बड़ी संख्या में छात्राओं ने शहीद की तस्वीर पर फूल अर्पित करके नमन किया।
एस यू एस कालेज की छात्रा प्रीति खजुरिया ने जीवनी प्रस्तुत करते हुए कहा कि शहीद देविंदर सिंह की कुर्बानी देश की आन -बान- शान व सुरक्षा हेतू की गई कुर्बानी को हमेशा याद रखा जायेगा ।
इस अवसर पर निदेशक डॉ गुरमीत कौर नड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शहीद देविंदर सिंह ने देश के दुश्मन आंतकवादी हाजी और उनके साथी को ढेर करके धरती माँ के लिए अपने आप को न्योछावर कर गए | उनकी शहादत पर नमन करना हमारा दायत्व है । एस यू एस नर्सिंग कालेज की प्राचार्य शशिक्लावती अरुणाचल ने श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों की कुर्बानी को महान बताया । इस अवसर स्टॉफ व छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।