मुंबई के पास लोकल ट्रेन में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लोकल ट्रेन में अपनी मां के साथ यात्रा कर रही एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।