बलाचौर, 24 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन ने पंजाब की राजनीति का नक्शा ही बदल दिया है। गठबंधन की घोषणा के बाद बलाचौर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।
बलाचौर के हलका इंचार्ज हनी टौंसा ने गठबंधन को पंजाब के सुनहरे भविष्य की शुरुआत बताते हुए समस्त पंजाबियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला समय की जरूरत था और पंजाब के लोग इस गठबंधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
हनी टौंसा ने कहा कि अब बलाचौर में अकाली दल और भाजपा के कार्यकर्ता एक मंच पर आकर पार्टी को मजबूत करेंगे और हलके के विकास के लिए मिलकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन से जहां संगठन को नई ताकत मिलेगी, वहीं विरोधियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
गठबंधन की घोषणा के बाद बलाचौर के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हलके की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है।