होशियारपुर:- हिमाचल प्रदेश के प्राचीन प्राकृतिक मां बगलामुखी मंदिर, गांव नारी, ज़िला ऊना में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां बगलामुखी जयंती मंदिर के मुख्य सेवादार पंडित यशपाल कौल जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से 23/24 अप्रैल को बहुत ही प्रेम व श्रद्धा से मनाई जाएगी।
 इस संबंधी जानकारी देते हुए पंडित यशपाल कौल और अक्खी कौल ने संयुक्त रूप से बताया के इस कार्यक्रम को समर्पित अग्नि प्रज्वलन प्रातः 8 बजे होगा; अग्नि दर्शन प्रातः 8/30 बजे होगा; और हवन यज्ञ आरम्भ प्रातः 9 बजे होगा।
 जिस दौरान मंदिर में पहुंची हुई संगतें हवन यज्ञ में पंडित यशपाल कौल द्वारा मंत्रोचारण दौरान अपनी अपनी आहुति डालकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर संगतों के लिए महामाई का भंडारा भी प्रात: 9 बजे शुरू होकर हरि इच्छा तक निरंतर वितरण किया जाएगा।