नारी/चिंतपूर्णी/होशियारपुर- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां बगला मुखी जयंती 5 मई को गांव नारी (हिमाचल प्रदेश) में मां बगला मुखी के प्राचीन प्राकृतिक मंदिर में पंडित यशपाल कौल के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित यशपाल कौल ने बताया कि इस कार्यक्रम को समर्पित संध्या कार्यक्रम 4 मई शाम को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाएंगे तथा 5 मई सुबह हवन शुरू होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु आहुति डालकर मां बगला मुखी का आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भंडारा भी लगाया जाएगा।
गांव नारी (हिमाचल प्रदेश) में 5 मई को मनाई जाएगी मां बगला मुखी जयंती-पंडित यशपाल कौल
