रतिया, 22 फ़रवरी:- लोक चेतना मंच हरियाणा द्वारा लखनऊ से विभिन्न खेलों में रतिया के चार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़िओं का राजकीय मॉडल सांस्कृत बरिष्ठ मा विद्यालय रतिया में सम्मान समारोह का आयोजन मंच के चेयरमैन डॉ नैब सिंह मंडेर के नेतृत्व में किया गया। इस सम्मान समारोह में स्वर्ण पदक विजेता भारती चौहान वाक रेस, सोनिया नागर कबड्डी, अरमान सिंह 200 मीटर रेस, विजय डिस्क्स थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल करने पर पंजाबी विरासत के पहरेदार "बापू गुरबचन सिंह मंडेर पुरस्कार से सम्मानित किया गया" इस सम्मान में विजेता बच्चों को स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 
सम्मान समारोह के आरम्भ में स्वागत करते हुए मंच के चेयरमैन डॉ नैब सिंह मंडेर ने कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में रतिया के बच्चों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ से चार स्वर्ण पदक (Gold Medals) जीतकर लौटे इन होनहारों का 'लोक चेतना मंच' द्वारा विशेष सम्मान करना भी हमारे दायित्व का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता होना गर्व की बात है । 
मंच के प्रधान कैप्टन गुरमुख सिंह भुल्लर ने कहा कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि इस क्षेत्र में भी बच्चे खेलों में भाग लेकर गौरब प्राप्त कर रहे हैं। नागर अकादमी के निदेशक व कोच रघुवीर सिंह नागर ने धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें आशीर्वाद व प्रेरणा मिली है, जिससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ गईं है। समाजसेवी शर्मा चंद लाली ने अपने सम्बोधन में लोक चेतना मंच हरियाणा द्वारा खिलाड़िओं के सम्मान की प्रशंसा की। 
 सुरजीत सिंह शिमलापुरी, हैप्पी सिंह सेठी, जसवीर सिंह ठेकेदार ने कहा कि लखनऊ में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले बच्चों के मनोबल को बढ़ाना और समाज में खेल व शिक्षा के प्रति जागरूकता लेकर आना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। मंच के सदस्यों ने कहा कि इन बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे रतिया क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर चमकाया है।
इस अवसर पर लोक चेतना मंच के प्रधान कैप्टेन गुरमुख सिंह भुल्लर, कोषाध्यक्ष हैप्पी सिंह सेठी, सलाहकार सुरजीत सिंह शिमलापुरी, सुखदेव सिंह सिद्धू, मनमोहन सिंह खोखर, जोगिंदर सिंह, जसवीर सिंह ठेकेदार, मास्टर धर्मवीर सिंह, शर्मा चंद लाली जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद, निरंजन सिंह,मास्टर अजय कुमार, रसविंद्र सिंह, गौरव शर्मा, प्रतीक्षा, विकास कुमार, अमनदीप सिंह, विक्की सिंह गणमान्य नागरिक और बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से मौजूद रहे।