एस.ए.एस. नगर:- धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदों में बनने वाली बहुमंजिला कार पार्किंग की तीसरी मंजिल का लेंटर डाला गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधन समिति के प्रवक्ता ने बताया कि इस शहीदी स्थल पर ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों के आशीर्वाद से संगत की सुविधा के लिए बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।
आज इस कार पार्किंग की तीसरी मंजिल के लेंटर की शुरुआत के लिए सुबह 10 बजे श्री सहज पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके उपरांत, पांच प्यारों की अगुवाई और संगत के भारी जनसमूह के बीच जयकारों की गूंज के साथ तीसरी मंजिल के लेंटर का कार्य शुरू करवाया गया। आधुनिक सुविधाओं वाली यह कार पार्किंग बेसमेंट सहित 7 मंजिल की बनाई जा रही है।
इस अवसर पर कई संत महापुरुष, राजनीतिक नेता, गांव और इलाके के गणमान्य व्यक्ति कार सेवा में अपना योगदान देने के लिए विशेष रूप से पहुंचे थे। प्रबंधन समिति और संगत द्वारा मिठाई और दूध-चाय का अटूट लंगर वितरित किया गया।
गुरुद्वारा सिंह शहीदों में बनने वाली बहुमंजिला कार पार्किंग की तीसरी मंजिल का लेंटर डाला गया
