एस.ए.एस. नगर, 02 जून: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ओपन स्कूल प्रणाली के तहत मैट्रिकुलेशन और सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं/बारहवीं कक्षा के वे नियमित विद्यार्थी जिनका परिणाम चालू शैक्षणिक सत्र फरवरी/मार्च 2026 में ली गई परीक्षा में 'फेल' घोषित हो चुका है, वे विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा ब्लॉक-2 जुलाई/अगस्त 2026 के लिए 12-06-2026 तक ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं।
दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार एक्रेडिटेड स्कूलों (एक्रेडिटेड स्कूलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है) के माध्यम से, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों की सहायता से या सीधे तौर पर बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए दाखिला फॉर्म भर सकते हैं। फीस जमा करवाने की विधि केवल ऑनलाइन होगी।
 पंजाब ओपन स्कूल के मैट्रिकुलेशन और सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित दाखिला और परीक्षा फीस के अलावा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। प्रोस्पेक्टस और पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध हैं।