रतिया, 28 मार्च:- तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में श्री गुरू रामदास लंगर कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से जिला फतेहाबाद, हिसार, भिवानी की संगत 29 मार्च को लंगर सेवा में शामिल होगी। वहीं इस संबंध में श्री गुरु रामदास जी सेवा सोसायटी के सेवादार रतिया क्षेत्र से लंगर सामग्री लेकर तलवंडी साबो के लिए रवाना हुए। 
इस बारे जानकारी देते हुए श्री गुरु रामदास जी सेवा सोसायटी के सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि जहां श्री गुरु रामदास लंगर कमेटी द्वारा श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब में श्री गुरु रामदास जी के लंगर में सेवा निभा रही हैं वहीं तख्त श्री दमदमा साहिब में भी 29 मार्च को संगत के सहयोग से लंगर सेवा की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि इस लंगर सेवा के लिए गुरू रामदास जी सेवा सोसायटी के सदस्य क्षेत्र के गुरूद्वारों से सामग्री इक्कट्ठी करके संबंधित स्थान तक पहुंच करके सेवाएं निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को तख्त साहिब पर हो रही सेवा में संगत सुबह 7 बजे से लेकर शाम तक सेवा करके वापिस लौटेगी। 
इस मौके पर रणजीत सिंह भानीखेड़ा, जगसीर सिंह, बंटी मोंगा, चरणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, शंटी मोंगा, सर्वजीत सिंह सहित सेवादार मौजूद रहे।