होशियारपुर:- पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में निकले गए नगर कीर्तन में माथा टेका। इस मौके पर खन्ना ने श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नौवें गुरु के रूप में उन्हें 'हिंद की चादर' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और धर्म के सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
 वे एक विद्वान, कवि और निडर योद्धा थे जिनके 115 भजन पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। खन्ना ने कहा कि आज समय की मांग है कि हम श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद करें और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में समरसता स्थापित करें और देश की सेवा करें। इस मौके पर खन्ना को सिरोपा भेंट कर गुरु का आशीर्वाद भी दिया गया।