नवांशहर / काठगढ़ 20 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर) गांव निघी में स्थित कसाना गोत के सती मंदिर में कसाना गोत की संगतों द्वारा सालाना सती मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके कंधी, दून दुआबे समेत दिल्ली, हिमाचल आदि विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचीं कसाना गोत की संगतों ने सती मंदिर में माथा टेका। इस मौके मुख्य प्रबंधक सतीश बलाचौर (सपुत्र स्वर्गीय चौ: वेद प्रकाश) की अगुवाई में पंडित चंद्र शेखर गौतम द्वारा हवन किया गया और सती मंदिर में चुनरी चढ़ाने के बाद झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। सेवादारों द्वारा विशेष तौर पर कंजक पूजन किया गया उसके बाद सर्वत के भले के लिए अरदास की गई। इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली शख्सियतों का प्रबंधकों द्वारा सम्मान किया गया। कलाकार बिपन सूरापुर और गग्गी मझोट की गायक मंडली द्वारा महामाई का गुणगान किया गया।
इस मौके साधु सिंह गड़बाघा वालों के परिवार द्वारा चाय-पकौड़ों और गांव सोभूवाल के कसाना परिवार द्वारा संगतों के लिए अटूट लंगर बरताए गए। इस मौके चेयरमैन हरबंस लाल सैदपुर, उघे समाज सेवी काबल सिंह निघी, कानूनगो ओम प्रकाश नवांशहर,
मा: रविंदर सूरापुरी, हनी टौंसां हलका इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल बलाचौर, मास्टर कृष्ण कुमार साबका सरपंच, जोगिंदर पाल, मैनेजर दीपक कसाना, पवन कुमार पम्मी, बबलू कसाना बलाचौर, पम्मी सरपंच, राम पाल पाली, नरिंदर सोभूवाल, कौंसलर नरिंदर लुधियाना, सुरिंदर कसाना दिल्ली, शिव कसाना सैदपुर, रोशन लाल उधनवाल, मौजी बाबा धर्मपुर, चरण दास जंडी, मा: धर्मिंदर जंडी, पवन कसाना, तरसेम लाल पंडोरी, कमल सूरापुर, रोशन लाल सोभूवाल, साबका सरपंच केवल कसाना, राजी कसाना मालेवाल, चन्नी कसाना थोपिया, विक्की कसाना भरथला, संजय कसाना खीवेवाल, राहुल चौधरी, रॉबी कसाना, सुरिंदर शिंदी खीवेवाल, भुपिंदर बहलोलपुर, निर्मल सिंह फरोर, वीर सिंह, भुपिंदर लुधियाना, गुरमेल सिंह हिमाचल, मा: सिरी राम खीवेवाल समेत बड़ी संख्या में सेवादार और संगतें हाजिर थीं।
