करनाल, 22 नवंबर:- डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र सम्राट राणा ने इजिप्ट में आयोजित ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 6 से 18 नवंबर तक आयोजित हुई, जिसमें सम्राट ने उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाते हुए विश्वभर के निशानेबाजों को पछाड़ा।
कॉलेज पहुँचे सम्राट का स्वागत कुलपति एवं कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने मिठाई खिलाकर किया और कॉलेज की ओर से 51,000 रुपए का चेक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को सम्राट राणा से प्रेरणा लेकर खेलों की ओर रुख करना चाहिए। खेल न केवल स्वास्थ्य और सम्मान देते हैं बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश की शान हैं और भारत आज वैश्विक खेल जगत में नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौहान के मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिनकी प्रेरणा से कॉलेज के कई विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं।
मिश्र में करनाल का नाम रोशनडीएवी कॉलेज के सम्राट राणा ने जीते 2 गोल्ड व 1 सिल्वर
