राहों/होशियारपुर- शहीद भगत सिंह नगर जिले के राहों कस्बे में स्थित प्राचीन डेरा गोसाईं आणा में राम नवमी के अवसर पर सबसे पहले श्रद्धालुओं के सहयोग से महंत गंगा नंद पुरी जी द्वारा हवन किया गया तथा पूजन के बाद कंजक पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में शीश नवाया तथा प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।