हरोली/ऊना, 19 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति की बाथू शाखा की ओर से नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन बाथड़ी में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बैंक के सहायक प्रबंधक रवि कुमार ने लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्या ऊर्जा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक पेंशन एवं बीमा योजनाओं, एटीएम के उपयोग और साइबर अपराध से बचाव के बारे में भी जागरूक किया।

इस अवसर पर बैंक कर्मचारी दिलावर चंद, पंचायत सचिव विजय कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।