हरोली/ऊना, 10 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के लिए इंग्लैंड निवासी श्री कमल गंगड़ और श्रीमती रशपाल गंगड़ ने अपनी पोती आर्या गंगड़ के जन्म की खुशी में 10,000 (दस हजार) रुपये की सेवा भेंट की।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने उन्हें पोती की दात बख्शी है। बच्ची के जन्म की खुशी में उसके दादा-दादी की ओर से यह सेवा भेंट की गई। इस अवसर पर लुधियाना की जोधेवाल बस्ती से सत्कारयोग्य सतपाल सिंह जी भी हाजिरी भरने के लिए पहुंचे।

सेवक परिवार लंबे समय से तप अस्थान से जुड़ा हुआ है। इससे पहले भी परिवार की ओर से चांदी की सेवा भेंट की गई थी। बच्ची के माता-पिता रोहन गंगड़ और पूजा गंगड़ जी ने गुरु साहिब का शुक्राना किया।

इस अवसर पर बाबा केवल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह और बाबा नरेश सिंह जी ने परिवार को सिरोपाओ और सम्मान चिह्न भेंट किए। परिवार ने गुरु घर में चल रही कार सेवा के कार्यों की सराहना की।