ऊना, 2 अक्टूबर:- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), पेखुबेला में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।

यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले पंजीकृत अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए सुधार विंडो निर्धारित तिथि के बाद तीन दिनों, यानी 23 से 25 अक्टूबर तक खुली रहेगी।