नई दिल्ली, 5 जून - राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को विभिन्न आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्करों के खिलाफ आतंकी साजिश मामले की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर व्यापक छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि ये छापेमारी पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों में की गई। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्करों के खिलाफ आतंकी साजिश मामले में तलाशी ली जा रही है।
जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्करों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।
