संतोषगढ़/ऊना, 20 सितंबर- स्थानीय नगर  के जय दुर्गा बाबा नांगा ड्रामाटिक क्लव संतोषगढ़ ने नवरात्रों में होने वाली रामलीला के उपलक्ष्य में शनिवार को झंडे की रस्म अदा की। नरेश चौधरी ने बताया कि झंडा रस्म की यात्रा बाबा विश्वकर्मा मंदिर से लेकर बाबा नांगा समाधि स्थल पर जाकर पूजा अर्चना कर वापिस विश्वकर्मा मंदिर के सामने  रामलीला मैदान पर पहुँची। जहाँ झंडा चढ़ाया गया। 
इस यात्रा में हनुमान जी के रोल की भूमिका हरि कृष्ण सैनी ने निभाई। वही नवरात्रों में 25 सितंबर को रामलीला के मंच का आगाज  विश्वकर्मा मंदिर के सामने रामलीला मैदान में किया जाएगा। 
इस अवसर पर निर्देशक नरेश सिंघा, रमेश पुंग, अशोक धीमान, पूर्व जेई अमर सैनी, लक्की, भूपेंद्र, दीपा, कृष्णा सैनी, राजीव,  मंगी, आकाश सहोता, पंकज,  हर्ष, गौशा, जतिन, संजीव, तनिष, सहित अन्य क्लब के सदस्य मौजूद रहे।