हांसी:–पुलिस महानिरीक्षक,हिसार मंडल, हिसार कुलदीप सिंह आईपीएस ने आज अदालत परिसर हांसी स्थित मालखाने का निरीक्षण कर एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए माल एवं उससे संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने एनडीपीएस मामलों में जब्त सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा रिकॉर्ड के संधारण का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब्तशुदा सामग्री का संरक्षण निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखा जाए।
उन्होंने कहा कि एनडीपीएस मामलों में जब्त माल का सुरक्षित रख-रखाव एवं समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, डीएसपी विनोद शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने अदालत परिसर हांसी में एनडीपीएस मामलों से संबंधित मालखाने का किया निरीक्षण
