हिसार, 5 मार्च:- श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर समिति, जवाहर नगर के सदस्यों की वार्षिक बैठक मंदिर प्रांगण में प्रधान इन्द्र चंद राठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष भगतचंद मेहता ने वार्षिक आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंदिर समिति द्वारा इस माह 29 मार्च से 2 अप्रैल तक हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने व मंदिर में सोलर सिस्टम लगवाने का फैसला लिया गया। शिवालय निर्माण करवाया जाये तथा नये रुप से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा करवा कर स्थापित किया जाये। 
अन्य अनेक विषयों पर विचार विमर्श करने के उपरांत मंदिर कार्यकारिणी का अगामी वर्ष के लिये चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्तमान में प्रधान इन्द्र चंद राठी के नेतृत्व में गठित पूरी कार्यकारिणी को ही अगले वर्ष के लिये चुन लिया। राठी लगातार 16वीं बार प्रधान बने हैं। मंदिर समिति द्वारा और सदस्य बनाने तथा वर्ष भर चलाये जाने वाले कार्यक्रमों के लिये बढ़़ चढ़ कर सहयोग करने का अनुरोध किया गया। 
मंच संचालन मंदिर समिति के महासचिव के.के. सेहरा ने किया। बैठक में ललित राठी, आचार्य पवन वत्स, हनुमान दास राठी, प्रीतम छाबड़ा, हरबंस लाल ग्रोवर, कमल मिगलानी, नरेन्द्र रेवड़ी, राय सिंह सिहाग, आनन्द सिंह, मोहित गांधी, अरविंद झांब, विनोद बिश्रोई, सुरेश बांगा, कृष्ण नरुला, मुकेश मालानी, सुरेश जैन, अनिल गोदारा, बलवंत गोदारा, रामसहाय ककक्ड़, जगदीश सपड़ा, राजकुमार तनेजा, महेन्द्र सपड़ा, ओ.पी.सुखीजा, शंकर दास बजाज, ओमप्रकाश ग्रोवर, डी.डी. मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।