होशियारपुर:- मंदिर कमेटी की ओर से निर्णय किया कि मंदिर के निर्माण और मंदिर का नक्शा बनाने के लिए मंदिर के सदस्यों में से एक सब कमेटी का गठन किया गया जिसमें सोम प्रकाश, श्रीमती बतों कटारिया, श्री बाली जी, ऋषि पाल और सुरजीत कुमार जी को इस सब कमेटी का सदस्य बनाया गया। इस कमेटी के चेयरमैन श्री सोम प्रकाश जी होंगे और श्री सुरजीत कुमार जी सदस्य सचिव होंगे।
यह कमेटी मंदिर के निर्माण की देखभाल करेगी और मंदिर के नक्शे को अच्छे आर्किटेक्ट से विचार विमर्श करके मंदिर का एक प्रभावशाली नक्शा एक महीने में बनवाएगी। जो कि ट्रस्ट की अगली बैठक में फाइनल किया जाएगा।