हरियाणा/हिसार:- बरवाला की पुरानी अनाज मंडी में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह एवं सांग उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
पारंपरिक ढंग से कार्यक्रम का शुभारंभ होने के पश्चात प्रसिद्ध कलाकार डॉ. सतीश कश्यप एवं उनकी टीम ने हरियाणवी सांग की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांग के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संदेश दिया गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इसके अतिरिक्त सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोकगीतों, नृत्य एवं होली से जुड़े पारंपरिक गीतों ने वातावरण को पूर्णतः रंगमय बना दिया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सभी क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने भी उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हजारों की संख्या में उपस्थित बरवाला वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। पूरे परिसर में ड्रोन से फूलों की वर्षा के बीच सभी ने एक-दूसरे से पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटा और सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा व रणधीर धीरू ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह होली मिलन समारोह बरवाला क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देने में सफल रहा।
 समारोह में जिला परिषद् चेयरमैन हिसार सोनू सिहाग डाटा,वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल,मेयर प्रवीण पोपली, मार्केट कमेटी चेयरमैन हिसार रवींद्र रॉकी, प्रवीण सैनी, नगरपरिषद बरवाला चेयरमैन रमेश बैटरिवाला, वाइस चेयरमैन ताराचंद नलवा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा,पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी रणधीर धीरू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण जैन,जिला प्रभारी युवा मोर्चा डबवाली संजीव गंगवा,सुरेन्द्र गंगवा,रामचंद्र गंगवा,संदीप गंगवा,राकेश गंगवा,अभिषेक शर्मा, अजय कांत जांगड़ा, जिला महामंत्री हिसार कृष्ण सरसाना एवं आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, मंदीप मलिक, पार्षद ओपी मालिया, वरिष्ठ समाजसेवी रामकेश बंसल,पूर्व आईपीएस डॉ दलबीर भारती, रामदेव आर्य, बरवाला विधानसभा तीनों मंडल अध्यक्ष मनोज संदूजा, मनोज मय्यड़, बनवारी लाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हांसी नीरज देवी, उपाध्यक्ष रोशन घनघस, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनूप घनघस,सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन बरवाला सुरेश गोयल,जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा,मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा,उपमंडल अभियंता लोकनिर्माण विभाग बरवाला रण सिंह,कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दिनेश खटकड़,वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रोमिला पूनिया हिसार, पार्षद हिसार पिंकी शर्मा, पूर्व सदस्य हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग साधुराम जाखड़, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर जाखड़,वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक शर्मा,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पवन बैनीवाल,सुभाष ठेकेदार,प्रवीण बंसल,पार्षद अनूप सैनी, मंडल महामंत्री पीतांबर सैनी रायपुर,वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम पूनिया,वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम जांगड़ा, सीए संदीप गोयल,सत्यनारायण कोषाध्यक्ष कुम्हार सभा हिसार,जिला सचिव भतेरी देवी,आशा खटक,मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण सोनी,जिला सचिव युवा मोर्चा प्रवेश सिंह,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बरवाला सिद्धार्थ जांगड़ा,ब्लॉक समिति चेयरमैन अजय गावड़,पिंकी खन्ना,जगतराम मित्तल,नरेश महता,विजय नागपाल,बिट्टू ऐलवादी,आशीष जांगड़ा,प्रेम जांगड़ा,कुलदीप जांगड़ा,हवा सिंह जांगड़ा,पूर्व पार्षद सुंदर गोयल,प्रवीण उड़ान,कश्मीरी लाल,उमेश कौशिक,मयंक मौजौका,मान सिंह चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा भी उपस्थित रहे।