डेराबस्सी:- होली के पावन अवसर पर गुरबक्स कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड), डेराबस्सी (पंजाब) में रंगों का पावन पर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अपने पार्क में निवासियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी परिसर में विभिन्न रंगारंग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों, बुजुर्गों तथा सभी धर्मों एवं सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोसाइटी के सदस्यों ने होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और आपसी सौहार्द के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद उठाया।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री लखविंदर सिंह (लक्की), उपाध्यक्ष श्री राम कुमार, महासचिव श्री नीरज सैनी, संयुक्त सचिव श्री अवतार सिंह, प्रेस सचिव श्री बलवान सिंह डोडवा, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री दिलबाग सिंह, श्री राज्य सिंह रावत, श्री संजीव कुमार, श्री रमेश सैनी सहित सोसाइटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं निवासी उपस्थित रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री लखविंदर सिंह (लक्की) ने सभी निवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
गुरबक्स कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड डेराबस्सी पंजाब में पर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया
