हरोली/ऊना 24 सितंबर (राजवीर चोपड़ा):- स्वस्थ खंड हरोली और प्रयास सोसायटी द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत कांगड़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
शिविर में 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच (ओपीडी) की गई, जबकि 45 लोगों के विभिन्न स्वास्थ्य टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुना, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं।
ग्रामीणों को गांव में ही मिल रही स्वास्थ्य सुविधा:
शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, विभिन्न टेस्ट, दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध हुई। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया।
विशेष रूप से बुजुर्गों और घर-गृहस्थी में व्यस्त महिलाओं के लिए गांव में ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपयोगी रही।
स्वास्थ्य टीम ने दी सेवाएं:
शिविर में डॉ. सुधि कौशल, डॉ. प्रदीप कुमार, निहाल सिंह, मनीष, रुचि, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर तथा सीएचओ अंजलि चंदेल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य जांच, टेस्ट, दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वस्थ खंड हरोली, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, प्रयास सोसायटी और स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।
