हिसार:– एच ए यू हिसार छात्र संघ के 1982 में अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में जिला अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला ओ पी सिहाग ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के आंदोलनकारी छात्र - छात्राओं को उनकी जीत पर मुबारक दी है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के छात्र पिछले 21 दिनों से अपनी न्यायसंगत मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर थे ,उनके इस आंदोलन को समाज के सभी तबकों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों तथा पूर्व छात्रों का भरपूर समर्थन मिला। कल रात को प्रशासन द्वारा उनकी मांगे मान ली गई।
ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले 29 सालों से एच ए यू समेत पूरे प्रदेश में कालेजों एवं विश्वविद्यालयो में स्टूडेंट्स यूनियन के प्रत्यक्ष चुनाव न होने से सरकारों तथा इन शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों एवं युवा शक्ति को बिल्कुल ही हाशिये में धकेल कर उनके जोश एवं जज्बे को दबा कर पूरी तानाशाही चलाई है।
सिहाग ने कहा कि उन्हें य़ह कहते हुए बड़ा फक्र महसूस हो रहा है कि आप सभी स्टूडेंट्स ने अपने बीच में एकता एवं संयम कायम रखते हुए एक असम्भव लगने वाले कार्य को सम्भव कर दिखाया।
आप के अन्याय के विरूद्ध शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे संघर्ष को रोकने एवं खत्म करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन एवं हरियाणा सरकार ने धमकी से लेकर प्रलोभन तक का रास्ता अपनाने का प्रयास किया पर आप सब अपने लक्ष्य से अडिग नहीं हुए। सिहाग ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिस तरह यूनिवर्सिटी की लड़कियों ने आगे रह कर इस संघर्ष में अपना योगदान दिया वो अतुलनीय है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि जिस तरह तीन दशक पहले तक हमेशा एच ए यू हिसार ही प्रदेश में अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने में छात्र आंदोलनों में अगुआई करता था आप सबने सभी लोगों को साथ लेकर अपनी हिम्मत , एकता और जज्बे से उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आप लोगों ने तानाशाही एवं अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष का बिगुल बजाया है उसकी आवाज़ पूरे प्रदेश में मशाल बन कर ज्वाला का काम करेगी।
ओ पी सिहाग ने कहा कि उनकी नजर में ये आंदोलन आज के हालातों को देखते हुए इतिहास में दर्ज होगा । उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वो भविष्य में इसी प्रकार एकजुटता दिखाते हुए, अपने आपसी भाइचारे को बनाए रखते हुए अन्याय या तानाशाही के विरोध में हमेशा खड़े रहेगे साथ ही अब अपनी शिक्षा के साथ हकों के लिए भी लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
एच ए यू का छात्र आंदोलन प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को नई राह दिखा गया - ओ पी सिहाग
